फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus brake fail, driver safe 40 passenger.

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने अपनाई ऐसी ट्रिक, बचा ली 40 की जान

Tue, 15 Nov 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Tue, 15 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
bus brake fail, driver safe 40 passenger.
बस - फोटो : demo pic

उत्तरकाशी के मोरी से पुरोला आ रही टिहरी जीएमओ की बस के ब्रेक फेल होने के कारण 40 सवारियों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते सभी सवारियों की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


सोमवार को मोरी से पुरोला आ रही टीजीएमओ की बस संख्या यूए-07-0503 जैसे ही पुरोला बाजार के पास मोरी बैंड पर पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस ड्राइवर काफी देर तक ब्रेक लगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बस रुकी नहीं।
विज्ञापन


ऐसे में बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ दूरी तक गाड़ी को पास करते हुए नगर के बीच बने पुल की तरफ लेता गया।

नदी के मैदान में उतार दी बस

bus brake fail, driver safe 40 passenger.
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा - फोटो : file photo

इसके बाद पुल के रास्ते से ले जाकर गाड़ी को कमल नदी स्थित मैदान की ओर मोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि नगर में उस समय जाम नहीं रहा। जबकि आम दिनों में इस जगह पर काफी भीड़भाड़ का माहौल रहता है।

मैदान में पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों को हल्की क्षति जरूर पहुंची। बस में सवार एक व्यक्ति को पीठ दर्द की शिकायत पर सीएचसी पुरोला में भर्ती किया गया है। बाकी सभी सवारियां सकुशल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed