फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident rishikesh, 6 injured

चालक को आई झपकी तो हुआ दर्दनाक हादसा, नौ घायल

Fri, 03 Mar 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
bus accident rishikesh, 6 injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में चालक की लापरवाही की वजह से 26 लोगों की जान पर बन आई। चालक को अचानक नींद की झपकी आने पर सवारियों से भरी एक रोडवेज बस बेकाबू होकर हरिद्वार बाईपास मार्ग के किनारे खड़े ट्राले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे में चालक, परिचालक समेत नौ सवारियां घायल हुई हैं। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में करीब 26 लोग सवार थे। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे से हरिद्वार डिपो की लाल रंग की बस सवारिया लेकर हरिद्वार रवाना हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है बस जैसे ही हरिद्वार बाईपास मार्ग पर टीएचडीसी गेट के समीप पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार रमेश चंद्र (55) पुत्र शेखर चंद, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (50), पृथ्वी सिंह (65) निवासी सुंदर गांव, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, उनकी पत्नी सुलोचना देवी (50), विमल (33) पुत्र मदनपाल निवासी मालवीय नगर, ऋषिकेश, सुभाष चंद्र (51) पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी गुमानीवाला, श्यामपुर, अनूप उनियाल (20) पुत्र चंद्रशेखर निवासी हरिपुरकला, चालक पवन कुमार (33) पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम बिजौरी, नजीबाबाद और परिचालक देवेंद्र (25) पुत्र महिचंद निवासी भदौला, जखाणी, नजीबाबाद घायल हो गए, जबकि अन्य सवारियों को खरोच तक नहीं आई।

सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed