{"_id":"5af84f854f1c1bd7408b4eb7","slug":"bus-accident-in-nepal-five-pilgrims-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेपाल में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत, बीस यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत, बीस यात्री घायल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
Updated Sun, 13 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
रविवार को नेपाट से सटी उत्तराखंड सीमा में दर्दनाक हादसा हो गया। बस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्रनगर से प्यूठान जा रही यात्रियों की बस वड्डा के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
प्यूठान प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न यात्रियों से भरी एक बस वड्डा के पास खाई में गिर गई। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
वहीं, सभी 20 घायलों को कोहलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पोखरेल ने बताया कि मृतकों में गोमुख के हीरा टम्टा, हरि मल, प्यूठान की सविता शर्मा, कंचनपुर जिले के कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड नंबर दो की सरिता चंद और कैलाली जिले के वार्ड नंबर एक के वीरू चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन