{"_id":"652454eef2ae561b11095737","slug":"burnt-effigy-in-protest-against-sridev-suman-universit-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-262842-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन का फूंका पुतला
विज्ञापन
Iनए नियम लागू किए जाने का विरोध
I
Iलिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर कराए जाएं चुनावI
छात्र संघ चुनाव में नए नियम लागू होने के विरोेध में आर्यन छात्र संगठन ने वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जीआर सेमवाल को सौंपा। प्राचार्य ने छात्रों की मांग को विवि प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
महाविद्यालय प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि अब तक चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर होते आए हैं। इन्हीं नियमों के आधार पर छात्र संगठन चुनाव की तैयारी से लेकर उम्मीदवार का चयन करते हैं। सत्र 2023-23 के लिए विवि प्रशासन ने अचानक नए नियम लागू कर दिए हैं। कई नियम ऐसे हैं, जो लिंगदोह कमेटी की सफारिशों से भिन्न हैं। इससे कई छात्र चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। कहा कि नए नियम के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र चुनाव नहीं लड़ सकता। यदि नए नियमों को समाप्त कर लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों के आधार पर चुनाव नहीं कराए गए तो आर्यन छात्र संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
पुतला फूंकने वालों में राहुल चौहान, ऋषभ चौहान, कपिल राज, अंशुल राय, राज आर्यन, शुभम कुडियाल, धमेंद्र सिंह चौहान, सुमित सैनी, रोहन सप्पल आदि शामिल रहे।