{"_id":"5b4dfe4e4f1c1bc57a8b4d3f","slug":"burning-dead-body-flows-in-bhagirathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी में आया उफान तो नदी में बहने लगी जलती हुई चिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी में आया उफान तो नदी में बहने लगी जलती हुई चिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
नदी में बहने लगी जलती हुई चिता
- फोटो : amar ujala
अलकनंदा नदी का जल स्तर उफान पर होने से भागीरथी का प्रवाह कुछ देर के लिए रुक सा गया। भागीरथी नदी के झील में तब्दील होने से यहां नदी किनारे जल रही चिता काफी दूर तक नदी में तैरती रही।
विज्ञापन
चमोली व रुद्रप्रयाग घाटी में हो रही भारी बारिश का असर मंगलवार को देवप्रयाग में देखने को मिला। जिसके चलते अचानक अलकनंदा नदी ने रौद्र रूप ले लिया और भागरथी नदी का प्रभाव रोक लिया।
विज्ञापन
जल प्रवाह रुकने से भागरथी नदी झील का रूप लेने लगी। इसी दौरान भागीरथी नदी किनोर रोडधार के किसी मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से जलती हुई चिता नदी में करीब 600 मीटर दूर तक तैरती रही। नदी में जलती चिता को तैरते देख यहां काफी लोग एकत्र हो गए। संगम स्थल पर पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन