फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bureaucracy: Two IAS of Uttarakhand cadre will go on central deputation, some more officers will also leave

नौकरशाही: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस, कुछ और अफसर भी होंगे विदा

Thu, 24 Feb 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 02:13 PM IST
सार

प्रदेश में अभी नई सरकार का गठन होना है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। प्रदेश में नई सरकार के मुख्यमंत्री के सामने दोनों नौकरशाहों का प्रस्ताव जाएगा।

विज्ञापन
Bureaucracy: Two IAS of Uttarakhand cadre will go on central deputation, some more officers will also leave
अमित सिंह नेगी और आरके सुधांशु और - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने शासन में प्रमुख सचिव पद पर तैनात आरके सुधांशु और सचिव अमित सिंह नेगी की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। दोनों नौकरशाहों के तैनाती आदेश भी जारी हो गए हैं। अब गेंद राज्य सरकार के पाले में हैं। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद दोनों अफसर उत्तराखंड से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विदा हो जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कुछ और नौकरशाह भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध हैं। हाल ही में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट हुआ।
विज्ञापन

सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकि ने दोनों आईएएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति पर सहमति प्राप्त होने की पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की तैनाती की सहमति वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव पद पर प्राप्त हुई है। प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election 2022: भाजपा या कांग्रेस नहीं, उत्तराखंड की सियासत में निर्दलियों की खूब चर्चा, क्या बनेंगे किंग मेकर
 

राज्य सरकार अनुमति देगी तब केंद्र में जाएंगे दोनों नौकरशाह
केंद्र सरकार की सहमति के बावजूद दोनों आईएएस अधिकारी राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही प्रतिनियुक्ति पर जा सकेंगे। प्रदेश में अभी नई सरकार का गठन होना है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। प्रदेश में नई सरकार के मुख्यमंत्री के सामने दोनों नौकरशाहों का प्रस्ताव जाएगा।

नई सरकार अपनी आवश्यकता के अनुसार इस पर निर्णय लेगी। चूंकि राज्य सरकार की एनओसी के बाद ही केंद्र सरकार नौकरशाहों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध करती है। आमतौर पर ऐसे मामलों में राज्य सरकार अधिकारियों को केंद्र के लिए रिलीव कर देती हैं। लेकिन वर्तमान में चूंकि परिस्थितियां भिन्न है, इसलिए दोनों अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए छोड़ने में समय लग सकता है।



कुछ और नौकरशाह कतार में
उत्तराखंड कैडर के कई और नौकरशाह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की कतार में माने जा रहे हैं। आईएएस संवर्ग में 1992 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्धता की सहमति आ चुकी है। उनसे पहले भी सचिव स्तर के कुछ और अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है। इनमें से कुछ के नामों को मंजूरी मिल चुकी है।

आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु और अमित सिंह नेगी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की सहमति प्राप्त हो गई है। राज्य सरकार की अनुमति प्राप्त होने के बाद दोनों अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकेंगे। - अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed