फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bungee jumping in Rishikesh Tourists will also be able to enjoy bungee jumping rafting in Ganga Uttarakhand

Bungee Jumping: रोमांच का मजा होगा दोगुना, अब राफ्टिंग के साथ यहां बंजी जंपिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे पर्यटक

Wed, 06 Sep 2023 02:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Sep 2023 02:17 PM IST
सार

देवप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब 70 किमी के दायरे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर राफ्टिंग कैंप हैं। जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए आते हैं। राफ्टिंग सितंबर माह से शुरू होती है।

विज्ञापन
Bungee jumping in Rishikesh Tourists will also be able to enjoy bungee jumping rafting in Ganga Uttarakhand
bungee jumping - फोटो : istock

विस्तार

पर्यटक ऋषिकेश क्षेत्र के आसपास गंगा में राफ्टिंग के अलावा अब बंजी जंपिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। शिवपुरी क्षेत्र में एक बंजी जंपिंग साइट तैयार हो चुकी है। जबकि दो निर्माणाधीन हैं। जल्द ही पर्यटक इन साइट पर रोमांच कर सकेंगे।

विज्ञापन

ऋषिकेश एवं इसके आसपास साहसिक पर्यटन के नाम पर सिर्फ राफ्टिंग है। देवप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब 70 किमी के दायरे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर राफ्टिंग कैंप हैं। जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए आते हैं। राफ्टिंग सितंबर माह से शुरू होती है।

विज्ञापन


बरसात शुरू होते ही बंद हो जाती है। इस दौरान देवप्रयाग से ऋषिकेश तक राफ्टिंग वाले क्षेत्रों में हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। वहीं गंगा किनारे भी भीड़ होती है। इसे नियंत्रित करने के लिए अब पर्यटन विभाग साहसिक खेल प्रेमी पर्यटकों को राफ्टिंग के विकल्प के तौर पर बंजी जंपिग उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख से अधिक लोगों ने की राफ्टिंग

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2021 से जून 2023 तक चार लाख 18 हजार पर्यटकों ने देवप्रयाग से ऋषिकेश तक विभिन्न स्थानों पर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। जबकि सितंबर 2021 से जून 2022 तक यह आंकड़ा चार लाख 58 हजार लोगों का था। राफ्टिंग के पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार सिंगटाली, शिवपुरी, ब्रहमपुरी और निम के समीप वन विभाग की जमीन हस्तातंरण के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। विभाग का कहना है कि इन स्थानों पर भूमि मिलने पर शौचालय, पार्किंग आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: अब ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज नहीं चलेंगे, ड्रेस कोड का पालन करना होगा जरूरी

शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग को विकसित किया जा रहा है। यहां एक स्थान पर बंजी जंपिंग कराई जा रही है। जबकि दो अन्य स्थान अभी निर्माणाधीन है। साहसिक खेल प्रेमियों के लिए यह बेहद रोमांचकारी है। - कुशाल सिंह, साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी (मुनि की रेती)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed