फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dress code Now jeans-t-shirts sports shoes will not work in the office Pitkul management issued instructions

Dehradun News: अब ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज नहीं चलेंगे, ड्रेस कोड का पालन करना होगा जरूरी

Wed, 06 Sep 2023 09:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।

विज्ञापन
Dress code Now jeans-t-shirts sports shoes will not work in the office Pitkul management issued instructions
job - फोटो : pexels.com

विस्तार

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से मंगलवार को सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना, पहाड़ में आज बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निगम की छवि धूमिल होती है। कहा, पुरुष अफसरों को कार्यालय में पैंट-शर्ट व चमड़े के जूते पहनकर आना होगा, जबकि महिला अधिकारी व कर्मचारी सूट या साड़ी आदि परिधान पहनकर ही कार्यालय आएं। कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed