फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bumper Recruitment in uttarakhand police department in new year 2019

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, यहां पुलिस विभाग में होने वाली हैं बंपर भर्तियां

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Bumper Recruitment in uttarakhand police department in new year 2019
uttarakhand police

पुलिस विभाग में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। अगले साल पुलिस, पीएसी और फायर विभाग में उन्हें सेवा का अवसर मिलने वाला है। दरअसल पुलिस महकमे में इस साल के अंत में बंपर पदोन्नित होने के कारण नए साल में 1456 पुलिस कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 253 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी अगले माह प्रस्तावित है। पुलिस विभाग में कई संवर्ग की नियमावली तैयार होने के बाद कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक, उप निरीक्षक से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


दिसंबर माह में सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों को बड़े पैमाने पर एक पद का प्रमोशन मिलना है। सोमवार से इन पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। सिविल पुलिस और पीएसी के 1200 जवानाें को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन के बाद कांस्टेबल के ये पद खाली हो जाएंगे, जिन्हें नई भर्ती से भरा जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मत्तोलिया के मुताबिक पुलिस नियमावली बनकर तैयार हो गई है। इस सप्ताह पुलिस के कई संवर्ग में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी, जिसे माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पदोन्नित प्रक्रिया के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 23 के करीब उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित प्रस्तावित है। पदोन्नित प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों की पूरी तरह तस्वीर साफ हो जाएगी।

नए साल में ही नई भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अलबत्ता 253 फायर मैन की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू करा दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed