फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bumper Jobs Vacancy in Food supply department Soon

युवा हो जाएं तैयार, यहां खाद्य आपूर्ति विभाग में जल्द खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा

Mon, 10 Feb 2020 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 09:35 AM IST
सार

  • भर्ती के लिए विभाग ने खंगाले लगभग 250 खाली पद
  • लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
Uttarakhand: Bumper Jobs Vacancy in Food supply department  Soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो तैयार हो जाएं। उत्तराखंड खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नौकरियों का पिटारा जल्द खुलेगा। इसके लिए विभागीय ढांचे से लगभग 250 खाली पदों को खंगाला गया है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से जल्द ही लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को खाली पदों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। त्रिवेंद्र सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। सरकार की ओर से सभी विभागों को खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बना कर आयोगों को भेजने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

इसी क्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लंबे समय से खाली पड़े अलग-अलग श्रेणियों के 250 पद भर्ती के लिए चिन्हित किए हैं। विभाग में विपणन निरीक्षक के 42, पूर्ति निरीक्षक के पांच, विधिक माप निरीक्षक के 15, लिपिक संवर्ग के 70, जिला पूर्ति अधिकारी के चार, चतुर्थ श्रेणी के 110 खाली पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोगों को भेजे जाएंगे।

विभागीय ढांचे में आवश्यकता के अनुसार खाली पद भर्ती के लिए चिन्हित किए गए हैं। विभाग को शीघ्र ही प्रस्ताव बना कर आयोगों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
-सुशील कुमार, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed