सुल्तान आज हुई रिलीज, अगर टिकट मिल जाए तो आप होंगे लकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का मौका और एक बार फिर सलमान खान की फिल्म रिलीज हुई है, जिसके लिए फैंस बिल्कुल तैयार हैं।
सलमान के फैंस का फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि रिलीज से पहले ही देहरादून के सिनेमाघरों में 60 प्रतिशत टिकट एडवांस बुक हो चुके थे। अगर एडवांस बुकिंग नहीं कराई है तो बुधवार को सिनेमाघरों में टिकट खिड़की खुलते ही किस्मतवालों को ही टिकट नसीब हो पाएगा।
फिल्म सुल्तान की खास बात यह भी है कि इसके निर्देशक अली अब्बास जफर और हीरोइन अनुष्का शर्मा का दून से जुड़ाव है।
निर्देशक अली दून के ही रहने वाले हैं, जबकि अनुष्का शर्मा की नानी का घर भी शहर में है। साथ ही, फिल्म में राजनेता की भूमिका निभाने वाले सतीश शर्मा भी दून के ही हैं।
60 प्रतिशत टिकट एक दिन पहले ही बुक हुए
देहरादून का विशेष कनेक्शन होने की वजह से भी फिल्म का क्रेज बढ़ा है। बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए तो करीब 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
वहीं शहर के सभी सिनेमाघरों की बात की जाए तो संडे तक के लिए करीब तीस प्रतिशत टिकट एडवांस बुक हैं। बुधवार को अच्छी ओपनिंग मिली तो एडवांस बुकिंग और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुरू के दो दिन के लिए तो अधिकतर टिकट बिक चुके हैं, हालांकि बाकी दिनों दिनों के लिए भी बुकिंग है।
- नीरज, मैनेजर पीवीआर
फिल्म को लेकर खासा क्रेज दिख रहा है। शुरू के दो दिन के लिए साठ फीसदी बुकिंग हो गई है
- सुयश अग्रवाल, डाइरेक्टर सिल्वर सिटी
बुधवार और गुरुवार के लिए ऑनलाइन और फोन पर पचास फीसदी बुकिंग है। क्रॉस मॉल और बिग सिनेमा और प्रभात में भी करीब पचास फीसदी बुकिंग हो चुकी है।
- राहुल, मैनेजर ग्लिट्ज
Published By : Nirmala Suyal