समूह 'ग' के 196 पदों पर भर्ती के लिए इतनी बड़ी तादाद में आवेदन पहुंचे कि परीक्षा कराने में उत्तराखंड अधीनस्थ आयोग के पसीने छूट रहे हैं। इस परीक्षा के लिए उसे तगड़ी तैयारी करनी पड़ रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी को होनी है।
{"_id":"5a7a90cb4f1c1baa1b8b6098","slug":"bumper-applications-arrived-for-group-c-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां समूह 'ग' की परीक्षा के लिए पहुंचे इतने आवेदन कि आयोग के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां समूह 'ग' की परीक्षा के लिए पहुंचे इतने आवेदन कि आयोग के छूटे पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
uksssc
- फोटो : uksssc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफी
- फोटो : file photo
यह परीक्षा पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद के लिए होनी है। दो साल से ये परीक्षा खटाई में है। एक बार लिखित परीक्षा कराने के बाद शासन ने इसे निरस्त कर दिया था। परीक्षा में गड़बड़ियां पाई गई थीं।
JOB RAILWAY
इसके बाद आयोग पर पुनः जल्द से जल्द परीक्षा कराने का दबाव बना है। विवादों में होने की वजह से आयोग इस बार परीक्षा के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। उसने परीक्षा कराने के लिए इस बार खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
JOB ALIMCO
परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने हर परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व दो पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। हर केंद्र पर परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रदेश भर में करीब 150 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
JOB trade apprentice
87000 उम्मीदवार देंगे परीक्षा
इस परीक्षा में 87000 उम्मीदवार शामिल होंगे। निरस्त होने के बाद परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए थे, जिसमें नए अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया था। इससे संख्या एक लाख 10 हजार तक पहुंच गई थी। लेकिन न्यायालय के आदेश पर परीक्षा में केवल पुराने उम्मीदवारों को ही मौका दिया जा रहा है।
इस परीक्षा में 87000 उम्मीदवार शामिल होंगे। निरस्त होने के बाद परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए थे, जिसमें नए अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया था। इससे संख्या एक लाख 10 हजार तक पहुंच गई थी। लेकिन न्यायालय के आदेश पर परीक्षा में केवल पुराने उम्मीदवारों को ही मौका दिया जा रहा है।