{"_id":"5da9cc54b1a2178b445684c22c94383f","slug":"bullet-gang-terror-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की आवाज आए तो समझिए बुलेट गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग की आवाज आए तो समझिए बुलेट गैंग
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 22 Mar 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर पटाखें छूटने की आवाज आए तो यह न समझें की बारात आई है या फायरिंग हुई है। आजकल शहर में बुलेट गैंग बना हुआ है जो गली-मोहल्लों से लेकर हाईवे पर बुलेट मोटर साइकिल के साइलेंसर से ऐसी डरावनी आवाजें निकालते फिरते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरे बाइकर्स गैंग के सदस्य तेज आवाज में हॉर्न बजाते है और इतनी तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं कि गली मोहल्लों में निकलना मुश्किल हो जाता है।
बच्चे बुजुर्ग सहित हर वर्ग को सड़कों पर ध्यान देकर निकलना पड़ता है। पता नहीं कि कब कौन स्टंट करता हुआ बाइक से घायल कर भाग जाए।
फायरिंग जैसी आवाज निकालते हैं
एक बुलेट गैंग हैं जो फायरिंग जैसी आवाज निकालते हैं जिस व्यक्ति के पास या प्रतिष्ठान के सामने अचानक आवाज आ जाए तो लोग बाहर निकलते हैं कि कही कोई घटना तो नहीं हो गई, लेकिन पता चलता है कि बुलेट गैंग था।
विज्ञापन
लोग पुलिस से शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ आश्वासन दे देती है और एक दो दिन गश्त होती है, लेकिन उसके बाद फिर यह गैंग सक्रिय हो जाता है।
पुलिस कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं
पुलिस शहर के कुछ चौराहों आर्यनगर, सिंहद्वार, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़ और कनखल में मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रहती हैं। इसके अलावा चेतक पुलिस भी गश्ती करती हैं, लेकिन बाइक गैंग वाले इन्हें धता जताते हुए अपने मंसूबे में कामयाब रहते हैं।
विज्ञापन
इन रास्तों में अधिक करते हैं स्टंट
आर्यनगर, खन्नानगर, गोविंदपुरी, गंगनहर के सभी घाट, मायापुर, सिडकुल एवं बीएचईएल की सड़कें, रानीपुर, जगजीतपुर, ज्वालापुर, रेलवे रोड, रामकृष्ण मिशन रोड, कनखल आदि स्थानों पर बाइकर्स स्टंट करते हैं।