{"_id":"64dbc5b90364cf33db05e725","slug":"building-collapses-at-helang-near-joshimath-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : जोशीमठ में बिल्डिंग गिरी, तीन को बचाया; चार लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : जोशीमठ में बिल्डिंग गिरी, तीन को बचाया; चार लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी
Wed, 16 Aug 2023 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:09 AM IST
सार
इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
जोशीमठ, सांकेतिक चित्र...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार को एक इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
#WATCH | Uttarakhand | A house collapsed in Hailang village of Joshimath development block. Seven labourers were present in the house when the incident took place, three of them have been rescued and sent to a hospital for further treatment. Rescue operation is underway.… pic.twitter.com/S1PNeHeLT3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 15, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर इमारत के अंदर चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।
इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है