{"_id":"838999f42ef3961307dffcb04952548c","slug":"builder-trying-to-hold-playground","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान में चल रहा है एक और 'खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान में चल रहा है एक और 'खेल'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मैदान पर कब्जा कर सड़क बनाने के आरोप के बाद डांडा लखौंड में ग्रामीण और बिल्डर के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
जानकारी पर विधायक गणेश जोशी, हरबंस कपूर, एडीएम हरक सिंह रावत और पुलिस मौके पर पहुंचे। अफसरों के जांच के आश्वासन पर लोग माने।
स्थानीय लोग कर रहे विरोध
सहस्त्रधारा रोड स्थित डांडा लखौंड में प्रतीक रिजार्ट एंड बिल्डर्स की साइट है। यहां बिल्डर ने सड़क बनवाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क राजीव गांधी खेल मैदान की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मसूरी विधायक गणेश जोशी और कैंट विधायक हरबंस कपूर भी मौके पर आए। उनकी अगुवाई में कई ग्राम प्रधान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विधायकों ने भी किया विरोध
विधायकों ने यहां मौजूद लेखपाल को आड़े हाथों लिया। इस बीच बिल्डर के लोग भी वहां आ गए तो हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने लोगों को रोका।
कुछ देर में एडीएम हरक सिंह रावत भी पहुंचे तो विधायकों ने उनसे कड़ी नाराजगी जताई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कौशल ने कहा कि खेल मैदान बड़े संघर्ष के बाद मिला है, जिस पर बिल्डर कब्जा कर रहा है।
नक्शे मिलाने की मांग
विधायक जोशी ने एडीएम से जमीन के पुराने-नए नक्शे और रजिस्ट्री का मिलान करने की मांग की। एडीएम ने राजस्व निरीक्षक दयाराम जोशी और लेखपाल को नक्शे के मिलान के निर्देश दिए। विधायक कपूर ने कहा कि इस बावत हाईकोर्ट के निर्देशों का भी पालन किया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान नबी हसन, मोहन शर्मा, राम किशोर चमोली, रतन सिंह नेगी, वीर सिंह चौहान, अनिल प्रकाश कौशल आदि शामिल रहे।