फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget for uttarakhand roads.

उत्तराखंडः लाइफ लाइन के लिए 25 हजार करोड़ मंजूर

Mon, 30 Nov 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Nov 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
budget for uttarakhand roads.

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की सड़कों के लिए 25 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

विज्ञापन


शीघ्र सड़कों का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इनमें उत्तराखंड चारधाम सर्किट में बनने वाली एक हजार किलोमीटर सड़कें भी शामिल हैं। इस सर्किट पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार के बीच बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए रविवार देर शाम डामकोठी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में केंद्र सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। दिल्ली ईस्ट और वेस्ट में 13 हजार करोड़ रुपए से बन रहे एक्सप्रेस हाईवे की दिक्कतों को दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसका निर्माण शीघ्र पूरा होगा। स्वामी नारायण मंदिर से डासना तक ग्रीन हाईवे के बीच आ रही दिक्कतों को भी दूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर एवं देहरादून तक चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम जून तक पूरा हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने चार धाम सर्किट में एक हजार किलोमीटर सड़क बनवाने के लिए 11 हजार करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। 26 जनवरी से पूर्व प्रधानमंत्री से समय लेकर इन सड़कों का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इसके अलावा हरिद्वार से काशीपुर और नगीना तक की दो सौ किलोमीटर सड़कें और छुटमलपुर से यमुनानगर तक की सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू करवाने की बात उन्होंने कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा मानसरोवर जाने के लिए सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है।

इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें मंगाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे जल्द उत्तराखंड से होते हुए मानसरोवर जाया जा सकेगा। इस दौरान लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने पुरकाजी-लक्सर हरिद्वार मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग उठाई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, मेयर मनोज गर्ग, पूनम झा, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, रोहन सहगल, संजना शर्मा, रीता चमोली आदि भी इस दौरान मौजूद रहे।


नदियों में जहाज चलाने पर भी चल रहा काम
नदियों में जहाज चलाने का काम भी प्रगति पर है। केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गंगा एवं अन्य नदियों में मालवाहक जहाज चलाने के प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

पत्रकारों ने जब अर्द्धकुंभ के लिए बजट न देने और केंद्र सरकार के खिलाफ बन रहे माहौल को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने अगली बार आने पर जवाब देने की बात कहकर टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed