फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget for disabled and Reservations in jobs increased

उत्तराखंड: बढ़ेगा दिव्यांगों के कल्याण का बजट, नौकरियों में आरक्षण भी बढ़ा

Tue, 13 Feb 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Budget for disabled and Reservations in jobs increased

केंद्र दिव्यांग समेत समाज के सभी कमजोर वर्गों को सशक्त करने और मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष फोकस कर रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में दिव्यांगों के कल्याण के लिए बजट बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


यह बात सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में नए भवन के लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कही। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय कानून को जल्द लागू करने की बात कही।
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में दिव्यांगों की बेहतरी के लिए कई काम किए हैं। दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए नया कानून बनाया गया है। पहले दिव्यांगों की सात श्रेणियां थीं, जो बढ़ाकर 21 कर दी गई हैं। नौकरियों में मिलने वाला आरक्षण तीन से बढ़ाकर चार फीसदी किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में मिलने वाले आरक्षण को तीन से बढ़ाकर पांच फीसदी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि केंद्रीय कानून जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान को दिव्यांगों के उच्च शिक्षा और वोकेशनल ट्रेनिंग के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

Budget for disabled and Reservations in jobs increased

इस मौके पर दिव्यांगों ने संस्थान के मुख्य गेट के सामने अंडरपास बनाने की मांग की, जिस पर सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, संस्थान की निदेशक अनुराधा डालमिया समेत अन्य मौजूद रहे।

हर जिले में भेजे 30 डॉक्टर
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछली सरकार की कमियों के कारण हम हेल्थ सर्वे और सूचकांक में पिछड़े हैं। प्रदेश में करीब दो हजार चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। बीते दिनों प्रत्येक जिले में 30-30 डॉक्टर भेजे गए हैं। आने वाले समय में प्रदेश का स्वास्थ्य सूचकांक सुधरेगा और हेल्थ सर्वे में भी हमारी स्थिति बेहतर होगी।

उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। ब्रेल प्रेस के लिए वीरेंद्र सिंह और कमलवीर सिंह, श्रेष्ठ कर्मचारी के लिए वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, देवी लाल, नीरज सेठी, सुरक्षा दायित्व के लिए जुबेर खान, व स्वच्छता के लिए संतोष को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed