फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buddha Purnima 2019 Rare coincidence easy solution

बुद्ध पूर्णिमा आज, अरसे बाद पड़ रहा ये दुर्लभ संयोग, लाभ प्राप्त करने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

Sat, 18 May 2019 07:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima 2019 Rare coincidence easy solution
फाइल फोटो

शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा पड़ रही है। चतुर्दशी तिथि का क्षय हो जाने के कारण त्रयोदशी के अगले दिन पूर्णिमा आ जाएगी। बैसाख पूर्णिमा महापर्व का दिन है। इस पर्व पर पवित्रतम बैसाख शुक्ल पक्ष का समापन हो जाएगा। इसी के साथ बैसाख मास की कथाएं और प्रवचन भी संपन्न होंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को भगवान नरसिंह जयंती है। सत्यनारायण की पूजा का पर्व भी शनिवार को बैसाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। अरसे बाद यह पर्व दो शुभ संयोगों में हो रहा है। शनिवार को शुभ योग है और विशाखा नक्षत्र। इन दोनों का एक ही दिन मिलने स्वयं में महापर्व बन जाता है।

विज्ञापन

तीन जयंतियां शनिवार को पड़ेंगी

विष्णु ने अपने दशावतारों में नरसिंह, कूर्म और बुद्ध के रूप में भी अवतार लिया था। नरसिंह जयंती जहां शुक्रवार को है वहीं शेष तीन जयंतियां शनिवार को पड़ेंगी। वैशाख पूर्णिमा के दिन विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा की जाती है।

धर्मनगरी के तमाम मंदिरों में और घरों में भी सत्यनारायण पर्व मनाया जाएगा। महापर्वों का एक दिन पड़ना दुर्लभ संयोग है। चतुर्दशी तिथि के क्षय हो जाने के कारण ऐसा संयोग पड़ गया है। 

बैसाख पूर्णिमा महापर्व

बैसाख पूर्णिमा महापर्व है। अनेक पुराणों में कहा गया है कि यह दिन सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक दिन है। इसी दिन बुद्ध जयंती पड़ने से बैसाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाने लगा है। बुद्ध पूर्णिमा का स्नान करने के लिए बुधवार से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। राजस्थान और गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा का चरमकाल भी प्रारंभ हो गया है।

इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं क्योंकि इस त्यौहार को बहुत ही पवित्र और फलदायी माना गया है। इस दिन चीनी और तिल का दान देने से इस पाप से छुटकारा मिल जाता है। यह पितरों को तृप्त करने का दिन माना जाता है। इसके लिए किसी पवित्र नदी में स्नान कर हाथ में तिल लेकर तर्पण करें। ऐसा करने से आपके पितर प्रसन्न होगे साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलेगा।

विज्ञापन

मेला क्षेत्र को छह जोन में बांटा

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस ब्रीफिंग करते हुए एसएसपी ने कहा कि पूरा मेला क्षेत्र को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है।

पूरे मेला क्षेत्र की जिम्मेदारी एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को दी गई है। एसएसपी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसलिए सुरक्षा और यातायात के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। 

श्रद्धालु से पुलिसकर्मी विनम्रता से पेश आएं 

एसएसपी ने कहा कि स्नान पर्व में आने वाले हर श्रद्धालु से पुलिसकर्मी विनम्रता से पेश आएं ताकि पुलिस की गलत छवि लेकर श्रद्धालु यहां से न जाए। उन्होंने कहा कि विशेषकर यातायात को लेकर पुलिसकर्मी सजग रहे और मोबाइल फोन का इस्तेमाल ड्यूटी के दौरान बिलकुल न करें। इस दौरान एसपी अपराध मंजूनाथ टीसी, एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्ला, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय समेत क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, एसओ एवं पुलिस फोर्स मौजूद रही।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
चार सीओ, पांच प्रशिक्षु सीओ, सात निरीक्षक एसओ, 37 एसआई, आठ महिला एसआई, 19 हेड कांस्टेबल, 192 कांस्टेबल, 76 महिला कांस्टेबल, एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल यातायात, 20 यातायात कांस्टेबल, 16 कर्मचारी एलआईयू, एक टीम बीडीएस, फायर पुलिस, जल पुलिस एवं चार कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed