फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   btech first semester paper repeat in second semester

बीटेक की परीक्षा में बड़ी चूकः एग्जाम हॉल में पेपर देखकर हंस पड़े स्टूडेंट्स, बोले ये तो...

Thu, 01 Jun 2017 10:39 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Jun 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
btech first semester paper repeat in second semester
examination hall

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में बड़ी चूक सामने आई है। विवि ने दिसंबर में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में जो प्रश्न पत्र छात्रों को दिया था, बिल्कुल वही पेपर दूसरे सेमेस्टर में भी बांट दिया। इस गलती पर विवि ने पर्दा डाल दिया है। इससे पहले वर्ष 2009 में तकनीकी विवि ने बीटेक का एक साल पुराना पेपर रिपीट किया था तो परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम कराया गया था।

विज्ञापन


दिसंबर 2016 में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का बीटेक प्रथम सेमेस्टर का इंजीनियरिंग फिजिक्स का पेपर कोड ‘टीपीएच-101/2900’ था। यह 100 अंकों का प्रश्न पत्र था। विवि ने 26 मई को बीटेक द्वितीय सेमेस्टर में इंजीनियरिंग फिजिक्स का एग्जाम कराया। इस पेपर का कोड ‘टीपीएच-201/3020’ है। 
विज्ञापन


दोनों पेपर के कोड तो जरूर बदले हैं लेकिन एक भी सवाल नहीं बदला गया है। यानी जो पेपर यूटीयू ने पांच महीने पहले छात्रों को दिया था, वही अब दोबारा बांट दिया गया है। चिंताजनक बात यह भी है कि इतनी बड़ी चूक पर विवि ने पर्दा डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है इंजीनियरिंग फिजिक्स, जान‌िए

btech first semester paper repeat in second semester
Demo pic

दरअसल, यूटीयू के नियमानुसार प्रथम सेमेस्टर में आधे छात्र फिजिक्स का पेपर देते हैं जबकि आधे छात्र केमिस्ट्री का पेपर देते हैं। द्वितीय सेमेस्टर में फिजिक्स के छात्र केमिस्ट्री का पेपर देते हैं जबकि केमिस्ट्री वाले छात्रों का इंजीनियरिंग फिजिक्स का पेपर होता है। दोनों सेमेस्टर में सभी प्रश्न पत्र और उनके प्रश्न अलग होते हैं।

यूटीयू के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। हमने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed