{"_id":"5debc2678ebc3e1bf52d0567","slug":"bsp-leader-chaudhari-rajendra-singh-on-uttarakhad-bjp-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"न चुनाव होंगे, न भाजपा का अध्यक्ष पद कब्जाने का सपना होगा पूरा: चौधरी राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न चुनाव होंगे, न भाजपा का अध्यक्ष पद कब्जाने का सपना होगा पूरा: चौधरी राजेंद्र सिंह
Sun, 08 Dec 2019 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:07 AM IST
सार
- बसपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने डाक बंगले में पत्रकारों से की वार्ता
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत में उपचुनाव कराने और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने का भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा। यह बात बसपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को बर्खास्त करने की कार्रवाई को भाजपा की तानाशाही और दमनकारी नीति बताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शासन ने 16 अक्तूबर 2019 को जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी को अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार की ओर से उपचुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर बसपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शासन ने जिन दो बिंदुओं पर सविता चौधरी को दोषी सिद्ध किया है। उसे पूर्व में शासन ने ही रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
यही नहीं 11 अप्रैल 2018 को इसी मामले में हाईकोर्ट ने सविता चौधरी के वित्तीय अधिकारी भी बहाल कर दिए थे, लेकिन उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे मुख्यमंत्री खेमे के कुछ भाजपाइयों ने 36 बिंदुओं पर आधारित झूठे आरोप लगाकर फिर से जांच कराई और सरकार ने सत्ता का गलत इस्तेमाल करते हुए सविता चौधरी को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा में जिला पंचायत बोर्ड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की हिम्मत नहीं थी। जिसके लिए बर्खास्तगी का रास्ता अपनाया गया। कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिला पंचायत के न तो चुनाव होगे और न ही भाजपा का अध्यक्ष पद कब्जाने का सपना पूरा होगा।