फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP fasts for a day against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ बसपा ने रखा एक दिन का उपवास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
BSP fasts for a day against rising inflation
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने एक दिन का उपवास रखकर विरोध जताया। पार्टी कार्यालय में रखे गए उपवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह के नेतृत्व में बसपा ने सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप लगाते हुए एक दिन का उपवास रखा। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल, गैस, इलाज आदि चीजों के दाम लगातार बढ़ रही है। स्कूलों द्वारा लॉकडाउन की अवधि की फीस भी अभिभावकों से वसूली जा रही है। लॉकडाउन में आम आदमी के पास रोजगार का कोई साधन नहीं था। इसके बावजूद फीस वसूलने से अभिभावक बहुत परेशान हैं। सरकार इसमें कोई मदद करती नजर नहीं आ रही है। बसपा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एचएल कन्याल, जिला प्रभारी रमेश कुमार,सतेंद्र चोपड़ा, सतीश कुमार, राजेश, सागर व टिहरी से रूप चंद मन्द्रवाल आदि उपस्थित थे। - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed