{"_id":"585112314f1c1bfd07649d84","slug":"bsp-announced-uttarakhand-assembly-election-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः बसपा ने घोषित किए विधानसभा चुनाव के दावेदारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः बसपा ने घोषित किए विधानसभा चुनाव के दावेदारों के नाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 14 Dec 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के अपने दो दावेदारों के नाम घोषित कर दिए। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने यहां झबरेड़ा और रुड़की विस क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। झबरेड़ा से भागमल और रुड़की से डा. रामशुबग सैनी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में नसीमुद्दीन ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लिया। कहा कि नोटबंदी के फैसले से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
बुधवार को बसपा की प्रदेशीय बैठक हरिद्वार रोड गणपति बैंकेट हॉल में आयोजित की गई। यहां राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रदेश के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
माना जा जा रहा था कि पार्टी की ओर से सबसे मजबूत सीटों जैसे, भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर, पिरान कलियर, खानपुर समेत कई सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा, लेकिन केवल दो सीटों के दावेदारों के नाम ही घोषित किए गए।