{"_id":"5c1e5b1ebdec2256d743c8ee","slug":"bsnl-registered-tahrir-against-reliance-jio-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने रिलायंस जियो के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, ये लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने रिलायंस जियो के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, ये लगाए आरोप
Sat, 22 Dec 2018 09:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
jio
बीएसएनएल रिलायंस जियो के खिलाफ थाने तक पहुंच गई है। उत्तराखंड के चंपावत में अधिकारियों ने सड़क के किनारे नालियां खोदने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी लाइन ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के अवर दूरसंचार अधिकारी विजय बहादुर ने कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि लोहाघाट दूरभाष केंद्र से करीब चार किमी दूर पुलहिंडोला मार्ग पर रिलायंस जीयो कंपनी की ओर से सड़क किनारे नाली खोदी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे बीएसएनएल की ओएफसी लाइन ध्वस्त हो चुकी है। उनका कहना है कि पुलहिंडोला सड़क पर बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से चौमेल, पुलहिंडोला, दिगालीचौड़, मंच, तामली और धौन क्षेत्र की संचार सेवा बाधित हो गई है।
इस मार्ग पर पूर्व में भी रिलायंस जियो कंपनी के श्रमिकों ने दो बार बीएसएनएल की ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि जियो के प्रतिनिधियों से मामले में पूछताछ की जाएगी।