{"_id":"5bdd4e65bdec2232cd69b1ae","slug":"bsnl-brings-diwali-offer-to-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को दिवाली का उपहार, शुरू की धनलक्ष्मी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को दिवाली का उपहार, शुरू की धनलक्ष्मी योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने दशहरा और दिवाली फेस्टिवल सीजन में अपने उपभोक्ताओं के लिए धनलक्ष्मी योजना शुरू की है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत सात नवंबर तक बिल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को एक से तीन फीसदी की छूट दी जाएगी। जिसमें मौजूदा बिल पर एक फीसदी, इंटरप्राइजेस बिजनेस सेगमेंट के बिलों पर दो फीसदी और सभी सेवाओं व सेगमेंट के पांच माह के बिलों के भुगतान पर तीन फीसदी छूट दी जा रही है।
उक्त सभी बिलों के भुगतान में यह छूट जीएसटी को छोड़ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिल भुगतान के लिए बीएसएनएल के कैश कलेक्शन सेंटर और ग्राहक सेवा केंद्र रविवार को भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन