फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSF Mahila Sentinel team leaves for climbing Mount Mukut

Dehradun News: माउंट मुकुट पर आरोहण के लिए बीएसएफ महिला प्रहरी दल रवाना

Sun, 11 Aug 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
BSF Mahila Sentinel team leaves for climbing Mount Mukut
सीमा सुरक्षा बल की पहली संपूर्ण महिला प्रहरी पर्वतारोही दल शनिवार को चमोली जिले के माउंट मुकुट आरोहण के लिए रवाना हो गया। अभियान का मुख्य मकसद महिला सशक्तीकरण और साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


बीएसएफ एडवेंचर एंड एडवांस प्रशिक्षण संस्थान से शनिवार की सुबह महिला प्रहरियों का दल पूरे उत्साह के साथ रवाना किया गया। कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने महिला प्रहरी पर्वतारोही दल को चमोली जनपद के 23392 फीट की ऊंचाई के माउंट मुकुट के आरोहण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन




महेश कुमार नेगी ने कहा कि केंद्रीय बलों में पूर्ण महिला प्रहरियों का दल पर्वतारोहण अभियान का गौरव पाने वाला पहला बल बनने जा रहा है। सरस्वती लामा के नेतृत्व में 12 महिला प्रहरी हिस्सा ले रही है। सात बार के एवरेस्ट विजेता पद्मश्री लवराज सिंह अभियान दल के तकनीकी सलाहकार के रूप में साथ जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागी स्वच्छ भारत, स्वच्छ हिमालय के संदेश को भी प्रसारित करेगे। टीम के सदस्य 19 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर 23 हजार फीट की ऊंचाई वाले ऊंचे शिविरों से कूड़ा कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए सड़क तक लाएंगे।




दल का पहला पड़ाव 13780 फीट पर और अंतिम पड़ाव सर्वोच्च शिखर पर होगा। बीएसएफ द्वारा वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बताया कि डेढ़ माह के इस अभियान का प्रयोजक भारतीय स्टेट बैंक है। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी मनोज पैन्यूली, हेमंत कोठियाल, एसबीआई के प्रबंधक एकलव्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed