फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSF did flag march in Vikasnagar and Sahaspur

विकासनगर व सहसपुर में बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च

Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BSF did flag march in Vikasnagar and Sahaspur
सहसपुर के ग्रामीण इलाकों में मार्च निकालते पुलिस व पैरा मिलट्री के जवान। - फोटो : VIKAS NAGAR
चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर विकासनगर व सहसपुर पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फ्लैग मार्च की अगुवाई कर रहे विकासनगर के क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी व विकासनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह के नेतृत्व में क्षेत्र के रसूलपुर, विकासनगर बाजार, बाबूगढ़, लेहमन पुल, केसरबाग व हरबर्टपुर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के तमाम हथियारों से लैस जवान कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। उधर सहसपुर के थाना अध्यक्ष विनोद राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम रामपुर, शंकरपुर, सहसपुर, ढाकी, रेड़ापुर, लक्ष्मीपुर चानचक, चोरखाला, उस्मानपुर, छरबा, केदारावाला, खुशहालपुर में बीएसएफ की सशस्त्र टुकड़ी ने फ्लैग मार्च किया। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया चुनाव के लिए जनता मे सुरक्षा व विश्वास बनाए रखना व आदर्श आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed