फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal father burn girl soles in laksar

पड़ोसी के घर जाने पर पिता ने मासूम बच्ची का किया बुरा हाल, चिमटे से जला दिए पैर

Tue, 28 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 28 Aug 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
brutal father burn girl soles in laksar

हरिद्वार जिले में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के पड़ोस में जाने से नाराज परिजनों ने उसे लोहे के गर्म चीज से जला दिया।

विज्ञापन


बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है। गुस्साएं पिता ने उसे लोहे के गर्म चीज से जला दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। नगला खुर्द गांव में हुई इस घटना इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो बच्ची का भाई व पिता उसे लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बच्ची के पिता के भाई को तलाश करने में लगी हुई थी। 
विज्ञापन

                
पुलिस में मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अकसर पड़ोस के परिवार वालों के यहां पर जाती रहती है। मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से परिवार वाले उसे पड़ोस में जाने से रोकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के कुछ सदस्य बच्ची को लेकर गायब

brutal father burn girl soles in laksar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को भी जब बच्ची पड़ोस के घर पर गई थी तथा काफी देर बाद घर लौटी थी, तो पिता ने नाराज होकर लोहे के चिमटे को गर्म कर उसके पैरों के तलवे बुरी तरह जला डाले। इसके बाद उसे एक चारपाई से बांध दिया।

जब बच्ची चीखी तो परिवार वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने सन्नो के पैरों को जला देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम चौकीदार को दी।

चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इसी बीच परिवार के कुछ सदस्य बच्ची को लेकर गायब हो गए। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया की घायल बच्ची के परिवार वालों की तलाश की जा रही है इसकी बाबत आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed