{"_id":"6413796296375863ce072fea","slug":"brother-sister-blew-rupees-lift-arrested-dehradun-news-c-5-1-104340-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: आप भी राहगीरों को लिफ्ट देते हैं तो हो जाएं सावधान, भाई-बहन का ये कारनामा कर देगा हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: आप भी राहगीरों को लिफ्ट देते हैं तो हो जाएं सावधान, भाई-बहन का ये कारनामा कर देगा हैरान
Fri, 17 Mar 2023 10:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:58 AM IST
सार
लिफ्ट देने के बाद पीड़ित ने दोनों को पीछे की सीट पर बैठा दिया। फिर वाल्मीकि मंदिर लाईब्रेरी चौक पर उन्हें उतार दिया। कुछ देर बाद जब सीट कवर की जेब में रुपये चेक किए तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन
भाई बहन ने लिफ्ट मांगकर उड़ाए पैसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप भी राहगीरों की मदद के लिए उन्हें लिफ्ट दे देते हैं तो सावधान हो जाएं। मसूरी में भाई-बहन ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी के सीट कवर में रखे दो लाख 88 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित कैमल बैक निवासी बृजेंद्र सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई। 14 मार्च को हुई इस चोरी के तीसरे दिन पुलिस ने दोनों आरोपी भाई-बहनों को रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पीड़ित बृजेंद्र सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि 14 मार्च को सांझा दरबार कैंपटी रोड से मसूरी की तरफ आते समय जीरो प्वाइंट के पास एक लड़के और एक लड़की ने उससे लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: बागेश्वर में घर के अंदर मिले मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव, घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन
दोनों को पीछे की सीट पर बैठा दिया। फिर वाल्मीकि मंदिर लाईब्रेरी चौक पर उन्हें उतार दिया। कुछ देर बाद जब सीट कवर की जेब में रुपये चेक किए तो रुपये गायब थे। शिकायत में लिखा है कि उन्हीं दोनों लोगों ने उसके दो लाख 88 हजार रुपये पार किए हैं।
कोतवाल डीएस ने कहा कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया और जांच एसएसआई गुमान सिंह नेगी को सौंप दी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने लगे तो एक पुरुष और एक महिला तेजी से निकलते दिखाई दिए। पीड़ित ने दोनों की पहचान कर ली।
जांच अधिकारी एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी नारायण थारू (19 ) पुत्र गणेश प्रसाद थारू निवासी राजापुर जिला बर्दिया आंचल भेरी नेपाल और उसकी बहन शिवरात्रि चौधरी को एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। नारायण थारू से दो लाख रुपये और शिवरात्रि चौधरी से 88 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
