फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother sexually assault cousin sister in haridwar

बाहर गए थे परिवार वाले, बहन को अकेला पाकर किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 13 Nov 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 13 Nov 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
brother sexually assault cousin sister in haridwar

पथरी क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों का परिवार एक साथ रहता है।  

विज्ञापन

 
रविवार को दोनों परिवार के लोग घर से बाहर थे लेकिन चचेरे भाई बहन घर पर ही थे। आरोप है कि किशोर ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने उन्हें बताया।
विज्ञापन


परिजन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। देर रात ही पुलिस ने पिता की तरफ से नाबालिग भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष चौहान ने बताया कि किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

धनौरी चौकी के गांव कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने कलियर थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने धनौरी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कलियर थाना क्षेत्र के नागल गांव निवासी रिशब पुत्र रामपाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। 

इस बाबत धनौरी चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नागल निवासी रिशब पुत्र रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed