फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother in law sexual assault on bhabhi 8 days with friend and Mortgage 

देवर ने दोस्त संग मिलकर भाभी की अस्मत को किया तार-तार, बंधक बनाकर आठ दिन तक करते रहे दुराचार

Wed, 02 Jan 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jan 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Brother in law sexual assault on bhabhi 8 days with friend and Mortgage 
rape

देवर ने ही रिश्तों को तार-तार कर भाभी की अस्मत अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट ली। ससुराल ले जाने के नाम पर दोस्त के साथ मिलकर अपनी चचेरी भाभी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी समेत दो के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि देवर और उसके दोस्त ने उसे बंधक बनाकर लगातार आठ दिन तक उसके साथ दुराचार किया। मूल रूप से बरेली निवासी महिला रुद्रपुर में अपने पति के साथ रहती थी, आरोप है कि बीते 11 अक्तूबर को बरेली निवासी उसका चचेरा देवर अपने दोस्त के साथ उसके घर रुद्रपुर आया और बरेली स्थित ससुराल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में दोनों ने उसे पकौड़ी खिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। होश आने पर महिला ने खुद को हरियाणा में पाया। महिला का आरोप है कि यहां दोनों ने उसे आठ दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, महिला के पति ने रुद्रपुर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसकी भनक जब दोनों को लगी तो महिला को बरेली के एक रिश्तेदार के घर छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फरार हैं, दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed