फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   brother and sister want to marry

रिश्तों को ताक पर रख, भाई-बहन को हुआ प्यार अब कर रहे शादी की जिद

Tue, 04 Oct 2016 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Oct 2016 08:12 AM IST
विज्ञापन
brother and sister want to marry
ase - फोटो : Getty Images

उत्तराखंड के रुड़की में भाई-बहन के सिर पर प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि उन्हें रिश्तों का जरा भी ख्याल नहीं रहा। दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। आखिरकार पुलिस को भी कहना पड़ा कि दोनों बालिग हैं और कानूनन दोनों को शादी करने से नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन


रुड़की के पास स्थित एक गांव निवासी युवक की बुआ ज्वालापुर, हरिद्वार में रहती है। युवक और उसकी बुआ की लड़की दोनों लगभग हम उम्र हैं। नजदीकी रिश्तेदारी होने के चलते दोनों का एक-दूसरे के घर खूब आना-जाना है।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे से काफी घुले-मिले हुए थे, लेकिन खून के रिश्ते में भाई-बहन होने के चलते कभी किसी को भनक नहीं लगी कि इन दोनों के बीच प्यार पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके प्यार से पूरा परिवार हैरान

brother and sister want to marry

करीब चार साल से दोनों एक-दूसरे के प्यार की गिरफ्त में हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं। परिवार के डर के चलते दोनों में से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि घरवालों को बता सकें कि वें एक-दूसरे के बिना नहीं जी सकते हैं।

फिर दोनों ने ऐसी प्लान बनाया, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया। परिवार के डर के चलते दोनों को रुड़की कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को बताया कि वह शादी करने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन भी सूचना मिलने पर रुड़की कोतवाली पहुंच गये। पुलिस का भी कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपने जीवन के बारे में निर्णय उन्हें ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed