फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother and sister flows in alaknanda

फोटो खिंचवाते हुए भाई का पैर फिसला तो बहन कूदी बचाने, दोनों बहे

Sun, 26 Mar 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 26 Mar 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
brother and sister flows in alaknanda
alaknanda river - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग में बुआ के घर निरवाली गांव आए ब्यूंग (फाटा) निवासी भाई-बहन फोटो खिंचवाते वक्त अलकनंदा नदी में बह गए। दोनों की खोजबीन के लिए पुलिस की ओर से पांच टीमें गठित कर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से उनके माता-पिता बेसुध पड़े हैं। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को पूर्वाह्न पौने बारह बजे साहिल (16) पुत्र जगदीश प्रसाद सेमवाल, उसकी बहन सावली (13) और गांव के दो अन्य बच्चे स्नेहा (12) व अभिनव (10) गांव से नीचे अलकनंदा नदी किनारे पहुंचे। यहां सेल्फी लेन के बाद वे मोबाइल से एक-दूसरे के फोटो खिंचवाने लगे। साहिल और उसकी बहन फोटो खिंचवाने के लिए एक पत्थर पर खड़े हो गए। इसी बीच साहिल का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


भाई को नदी में बहता देख उसे बचाने के लिए सावली भी नदी में छलांग लगा दी। दोनों बच्चे तेज बहाव में बह गए। घटना से उनके साथ गए दोनों बच्चे स्नेहा और उसके भाई घबरा गए। उन्होंने तुरंत गांव पहुंचकर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों की मां बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया

brother and sister flows in alaknanda
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert - फोटो : amar ujala

इधर, ग्रामीण अपने घरों से नदी की तरफ दौड़े। उन्होंने पूरे क्षेत्र में नदी किनारे खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। करीब साढ़े बारह बजे पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला, कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार के नेतृत्व में पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा।

पुलिस की ओर से रुद्रप्रयाग से घटनास्थल के बीच पांच स्थानों पर एक साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का पता नहीं लग पाया। बच्चों के पिता आईटीबीपी गौचर में तैनात हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचते ही बेहोश हो गए। उन्हें आईटीबीपी के जवानों ने घर तक पहुंचाया। घटना के बाद से बच्चों की मां भी बेहोश पड़ी है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपनी मां के साथ चार दिन पूर्व पूर्व निरवाली गांव पहुंचे थे। दो दिन पूर्व उनकी बुआ अपनी दवा लेने के लिए देहरादून गई थी। उन्हें रविवार को लौटना था। इसके बाद बच्चों को गौचर जाना था। दोनों बच्चे आईटीबीपी गौचर स्कूल में कक्षा आठवीं और नौवीं में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed