कलयुगी पोता-पोती ने दादा को पीट-पीटकर घर से निकाला, आपबीती सुना फफक कर रो पड़े बुजुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी पौत्र-पौत्री ने पहले अपने दादा के साथ बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और जब उन्होंने दोबारा घर में घुसने की कोशिश की तो फिर मारपीट करने की धमकी दी। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट की शिकायत की है।
पुलिस ने बुजुर्ग के पौत्र को कोतवाली में बुलाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोबारा मारपीट करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर के नई बस्ती निवासी एक बुजुर्ग के साथ सगे पौत्र-पौत्री ने मारपीट कर दी।
आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी। आरोप है कि दोनों ने अपने दादा के साथ बीच सड़क में भी मारपीट की। बुजुर्ग के साथ मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया। आरोप है कि इसके बाद पौत्र-पौत्री ने दोबारा घर में घुसने पर उन्हें धमकी दी। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस ने उसके पौत्र को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
दादा से मारपीट करने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई और साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि दोबारा मारपीट करने पर युवक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बुजुर्ग को घर भेज दिया गया है।