{"_id":"648cc1f4d38c57931f0d42d5","slug":"broke-the-boundary-wall-of-five-houses-without-giving-notice-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1639-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिना नोटिस दिए पांच घरों की बाउंड्री वॉल तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिना नोटिस दिए पांच घरों की बाउंड्री वॉल तोड़ी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सहसपुर के अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी में बिना किसी नोटिस के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पांच घरों की बाउंड्री वॉल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। जिस पर प्रभावित परिवारों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसकी लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। विवाद को देखते हुए एमडीडीए ने काम रोक दिया है।
इन दिनों सहसपुर के टीचर कॉलोनी में टाइल्स रोड का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को ठेकेदार और उसके साथियों ने जेसीबी से पांच घरों की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। संजय ध्यानी, अमित चमोली, अनिल कुमार यादव, शिवकुमार शर्मा, महावीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के उनके घरों की दीवारों को गिरा गया, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।
कहा कि सड़क कई जगहों पर संकरी है। उन स्थानों पर दीवारों को नहीं गिराया गया। सिर्फ कुछ घरों की दीवारों को गिराया गया। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकारी के अवर अभियंता ओमकार नेगी ने बताया कि बाउंड्री वॉल तोड़ने के कोई निर्देश ठेकेदार को नहीं दिए गए हैं। विवाद को देखते हुए काम रोक दिया गया है। विवाद खत्म होने पर ही काम शुरू किया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।