फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BRO will build 14 new strategic importance roads, Five heliports, two tunnels in Uttarakhand, expand two airstrips

उत्तराखंड: सामरिक महत्व की 14 नई सड़कें, पांच हेलीपोर्ट और दो सुरंग बनाएगा बीआरओ, बहुआयामी अभियान को हरी झंडी

Wed, 27 Apr 2022 11:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

राज्यपाल ने बीआरओ के बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बीआरओ की कार्ययोजना की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार से इस पैकेज के लिए वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
BRO will build 14 new strategic importance roads, Five heliports, two tunnels in Uttarakhand, expand two airstrips
बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सड़क संगठन प्रदेश में सामरिक महत्व की 14 नई सड़कें, 5 हेलीपोर्ट, दो सुरंग बनाएगा और दो हवाई पट्टियों का विस्तार करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर 13,707 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की मौजूदगी में बीआरओ अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ये जानकारी दी।

विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल के सामने प्रस्तुतिकरण में बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड में सामरिक महत्व एवं आर्थिक विकास की दृष्टि से 14 नई सड़कों, 5 हेलीपोर्ट, दो हवाई पट्टियों (गौचर तथा नैनीसैनी के विस्तारीकरण) एवं दो सुरंगों के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाई है। राज्यपाल ने बीआरओ के बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


815 किमी लंबाई की प्रस्तावित सड़कों की लागत 9250 करोड़, 5 हेलीपोर्ट की लागत 77.50 करोड़, दो हवाई पट्टियों की लागत 120 करोड़ एवं दो सुरंगों की लागत 4260 करोड़ आंकलित की गई है। इनके लिए कुल 13707 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। राज्यपाल ने बीआरओ की कार्ययोजना की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार से इस पैकेज के लिए वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्ययोजना को मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री व मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर साझा करें। साथ ही संबंधित सचिवों को भी कार्ययोजना साझा करते हुए उनके सुझाव तय तिथि के भीतर राजभवन को भेजने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि इस कार्ययोजना के लिए केंद्रीय मंत्रियों से भी वार्ता कर प्रोजेक्ट की फंडिग के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के साथ बैठक कर परियोजना के क्रियान्वयन पर निर्णय लिया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ की उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक विकास में अहम भूमिका है। सीमावर्ती क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बीआरओ को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...धर्म संसद नहीं महापंचायत: स्वामी आनंद स्वरूप का बयान, कहा-धारा 144 लगाकर विवाद को जन्म दे रहा प्रशासन, पुलिस अलर्ट

मंगलवार को बीआरओ द्वारा प्रारंभ किया गया बहुआयामी अभियान (मल्टी डाइमेंशनल एक्सपेडिशन) भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ बीआरओ के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रारंभ किया गया है। राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण की थीम के साथ प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत बीआरओ के दल द्वारा बहु आयामी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उत्तराखंड के युवाओं को सीमा सड़क संगठन से जोड़ने का उद्देश्य

इसमें पंगारचूला चोटी का आरोहण, गंगा में रिवर राफ्टिंग, रुड़की से दिल्ली तक दौड़ और देहरादून-चंडीगढ़-नई दिल्ली साइकिल यात्रा भी शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को सीमा सड़क संगठन से जोड़ने का है। इस अवसर पर अभियान को फ्लैग ऑफ करते हुए राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बीआरओ ने जो इच्छा शक्ति दिखाई है, वह सराहनीय है। इस तरह के इच्छा शक्ति सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करती है। इस अवसर पर बीआरओ के ब्रिगेडियर राजीव श्रीवास्तव, कर्नल सोमेन्द्र चौधरी, कर्नल मनीष कपिल, कर्नल जयंत वानरे, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश कुमार, बीआरओ के डॉ.संजीव कुमार व रविशंकर सिंह सहित इस अभियान से जुड़े प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed