फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BRO Director General Lt Gen Harpal singh Air Inspection on china Border

बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल ने चीन सीमा पर किया सड़कों का हवाई सर्वे   

Mon, 05 Nov 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 05 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
BRO Director General Lt Gen Harpal singh Air Inspection on china Border
- फोटो : amar ujala

सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन) के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने सोमवार को चीन सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन जोशीमठ-माणा और माणा-माणापास सड़क का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गति पर संतोष जताते हुए बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

विज्ञापन



 इन दिनों कड़ाके की ठंड के बावजूद चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले नीती और माणा घाटी में सड़कों का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। नीती घाटी में गिर्थी से सुमना (7 किमी) तक चट्टान काटकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। माणा घाटी में भी सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सवा नौ बजे बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह और मुख्य अभियंता एएस राठौर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे। यहां से बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर भी उनके साथ हवाई सर्वेक्षण के लिए सीमा क्षेत्र की ओर से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चालीस मिनट हवाई सर्वेक्षण के बाद महानिदेशक ने जोशीमठ में सड़कों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेजर प्रशांत चंद्र सरकार और अमित चतुर्वेदी भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed