फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bridge construction stalled due to tug-of-war

Dehradun News: खींचतान में लटक गया पुल निर्माण

Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction stalled due to tug-of-war
दीपनगर में रिस्पना नदी पर बनाए जा रहे नए पुल पर खींचतान कम नहीं हो रही है। इस कारण पुल का निर्माण कार्य लटक गया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर उनके निजी पैसे से बनाए गए लोहे के पुल को बेचने के आरोप लगाए तो दूसरी ओर दीपनगर के लोग पुल निर्माण कराने की मांग पर अड़ गए। वहां के पार्षद ने कहा कि यदि पुल नहीं बनता तो स्थानीय कई मकानों को खतरा है और यदि मकानों को कुछ हुआ तो पीडब्ल्यूडी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से रिस्पना नदी पर हरे पुल की जगह नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण का काम रविवार को विधायक रायपुर उमेश शर्मा ने रुकवा दिया था। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। मामले में सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और विधायक के बीच बात हुई लेकिन पुल निर्माण का काम शुरू करने पर सहमति नहीं बन पाई। उधर सोमवार को दीपनगर के लोगों ने इस पीडब्ल्यूडी के काम रोकने का विरोध किया। पार्षद दिनेश सती के अनुसार बड़ी मुश्किल और विधायकों के प्रयास से इस पुल का निर्माण चार महीने पहले शुरू हुआ था अब यह काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए हैं जिससे उनके क्षेत्र में कई मकानों को खतरा बन गया है। अगर बारिश होती है तो उनको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन



Iजब मैं प्रधान था तो लोगों के लिए मैंने अपने व्यक्तिगत पैसे से यह पुल बनवाया था। तीन दिन पहले कई महिलाओं और पुरुषों ने आकर इसकी शिकायत की थी कि हमारी तरफ पानी मोड़ दिया गया है और हमें खतरा हो रहा है। तब मैने पीडब्ल्यूडी वालों से इसके बारे में पूछा लेकिन वह न तो डीपीआर दिखा पाए और न स्थलीय निरीक्षण रिपेार्ट। पुराने पुल को औने-पौने दामों में बिना उनके संज्ञान में लाए बेच दिया गया। -उमेश शर्मा काऊ, विधायकI
विज्ञापन
विज्ञापन


Iस्थानीय लोगों की मांग थी कि यह पुल बनना चाहिए। नदी के दोनों तरफ आबादी तेजी से बढ़ी है। इस हिसाब से यह पुल चौपहिया वाहन लायक होना चाहिए। ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में विभाग के प्रति आक्रोश है। यदि काम शुरू नहीं हुआ तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। -दिनेश सती, पार्षद दीपनगरI

I
I
Iमामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों के द्वारा इस मामले में वार्ता चल रही है। जैसा निर्देश होगा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।I
I-नीरज कुमार त्रिपाठी, एक्सईएनI


पुल का काम रुकने से खतरे में मकान
पुल निर्माण के धर्मपुर विधानसभा की तरफ पिलर का बेस बनाने के लिए 30 मीटर के करीब खोदाई गई है। इससे आस-पास के मकान को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। पीडल्ब्यूडी इस काम को कर पाता इससे पहले इस पर रोक लग गई। ऐसे में यदि कल बारिश आ जाती है तो मकान गिरने के साथ ही आबादी क्षेत्र में पानी घुसने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed