फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bridge collapse on indo china border after Avalanche due to snow storm

भारत-चीन सीमा पर बर्फीले तूफान से हुआ हिमस्खलन, लिपुलेख मार्ग पर 120 फीट लंबा पुल ध्वस्त

Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Bridge collapse on  indo china border after Avalanche due to snow storm
चीन सीमा पर बना यही पुल हुआ ध्वस्त - फोटो : फाइल फोटो

उच्च हिमालयी क्षेत्र में शुक्रवार को बर्फीला तूफान आने के बाद हिमस्खलन हो गया। इससे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर चंफू नाले पर एक वर्ष पूर्व बना 120 फीट लंबा पुल ध्वस्त हो गया है। हालांकि, हिमस्खलन से अन्य किसी तरह के जानमाल के  नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


चीन सीमा के लिए निर्माणाधीन सड़क पर छियालेख और गर्ब्यांग के बीच चंफू नाले पर सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में 80 लाख रुपये की लागत से 120 फीट लंबे पुल का निर्माण किया था।
विज्ञापन


आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को बारिश के बाद क्षेत्र में जबरदस्त बर्फीला तूफान आया। इस दौरान हुए हिमस्खलन से पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार बर्फीले तूफान से जनहानि या अन्य किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आईटीबीपी की ओर से पुल ध्वस्त होने की सूचना सीमा सड़क संगठन और प्रशासन को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद कठिन परिस्थितियों में हुआ है पुलों का निर्माण 

चीन सीमा के लिए बनाई जा रही सड़क पर पुलों का निर्माण बेहद कठिन परिस्थितियों में हुआ है। पुलों के निर्माण के लिए अधिकांश सामान हेलीकाप्टरों से पहुंचाया जाता है। सीमा के लिए बन रही सड़क पर अब तक तवाघाट से नजंग तक 26 किमी और चीन सीमा की ओर से बूंदी गांव तक 51 किमी सड़क की कटिंग का काम पूरा हो चुका है।

इस सड़क पर अब तक 100 फीट से अधिक लंबाई के नौ पुल बन चुके हैं। इनमें से चंफू नाले में बना पुल 120 फीट लंबा था। इस पुल के ध्वस्त होने से सीमा के लिए बन रही सड़क की कटिंग की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। 

चीना सीमा के लिए बन रही सड़क को चंफू नाले के पास जोड़ने वाले 120 फीट लंबे पुल के बहने की सूचना है। अन्य कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, शनिवार को सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर भेजी जाएगी।
-डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed