{"_id":"5b40e4394f1c1bc4248b4f35","slug":"bride-slap-groom-in-mandap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस चीज को लाने में हुई देरी तो दुल्हन ने खोया आपा, मंडप में ही दूल्हे को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस चीज को लाने में हुई देरी तो दुल्हन ने खोया आपा, मंडप में ही दूल्हे को जड़े थप्पड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह समारोह में हुए हंगामे के बाद दुल्हन ने आपा खोकर मंडप में बैठे दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
यहां दोनों पक्षों ने स्वेच्छा से रिश्ता खत्म करने की बात कही। मोहल्ला रहमखानी निवासी एक सेल्समैन का रिश्ता गदरपुर के ग्राम मजराशीला निवासी युवती संग हुआ था।
शुक्रवार शाम गदरपुर से वधू पक्ष के लोग माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा में पहुंच गए। रात करीब साढ़े 12 बजे तक वहां बारात पहुंची। विवाह स्थल पर वधू के लिए एक कमरा उपलब्ध कराया गया था। इसमें लड़की के परिवार की महिलाएं और सहेलियां रुकी थीं।

युवकों पर कमरे में रखी करबी 1.14 लाख की नकदी व सामान चुराने का आरोप
महिलाओं के अनुसार बिजली ठीक करने की बात कहकर पहुंचे दो युवकों ने सभी महिलाओं को कमरे से बाहर निकाला। उन्होंने युवकों पर कमरे में रखी करबी 1.14 लाख की नकदी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाया।
इस पर वधू पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसे किसी तरह शांत किया गया। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। वर पक्ष से वधू पक्ष के जेवरात (शगुन या डाल) आदि लाने को कहा तो वे टालमटोल करने लगे। प्रात: चार बजे तक डाल नहीं पहुंचने पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
इसी दौरान दुल्हन ने भी आपा खोकर मंडप में बैठे दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दिए। सूचना पर एसआई संदीप पिल्खवाल के साथ मौके पर पहुंची टीम दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करते हुए इस संबंध में कोई कार्रवाई न करने पर सहमत हुए।