फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bride Looted Money and Jewellery on Marriage Night and Abscond in roorkee

शादी की रात ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, आंख खुलते ही घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
सार

  • शादी की रात ससुराल वालों को सोता छोड़ भाई के साथ हुई गायब लुटेरी दुल्हन 
  • चंडीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित परिवार, रुड़की में हुई थी मुलाकात

विज्ञापन
Bride Looted Money and Jewellery on Marriage Night and Abscond in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में शादी वाले दिन ही लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को सोता छोड़कर अपने भाई के साथ लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों की आंख खुली तो उसे गायब देखा। उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए हरिद्वार और रुड़की पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के कालका निवासी सोनिया व उसका परिवार सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पहुंचा। सोनिया ने बताया कि उसकी मौसी की लड़की रुड़की में रहती है। सोनिया ने उससे अपने भाई की किसी लड़की से शादी करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


इस पर उसकी मौसी की कुछ दिन पहले कॉल आई और उसे रुड़की बुलाकर एक लड़की दिखाई। सोनिया ने लड़की और उसके भाई से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि वह यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में शादी की बात तय हो गई। बुधवार को दोनों परिवार हरिद्वार के एक होटल में पहुंचे और यहां रीति रिवाज से शादी हुई। दोनों परिवार के लोग होटल के ही कमरों में सोने चले गए। इस बीच दुल्हन रात में किसी समय करीब दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई।

दुल्हन और उसके भाई को कमरे से गायब देखा तो आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। हरिद्वार पुलिस ने रिश्ता रुड़की में तय होने की बात बोलकर मामला रुड़की क्षेत्र का होना बताया।

पीड़ित परिवार अब कार्रवाई के लिए हरिद्वार और रुड़की पुलिस के चक्कर काट रहा है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला हरिद्वार का है, इसलिए परिवार को हरिद्वार भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed