फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride denied marrying with drunk groom in rishikesh

बरात के साथ दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हेराजा, लेकिन घर लौटे खाली हाथ, पढ़िए क्या है माजरा

Sun, 01 Dec 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Dec 2019 10:17 AM IST
सार

  • शराब के नशे में कई बार लुढ़के दूल्हे राजा, दुल्हन का गुस्सा फूटा, लौटाई बारात 

विज्ञापन
bride denied marrying with drunk groom in rishikesh

विस्तार

दूल्हे राजा शादी में जमकर शराब पीकर आ पहुंचे। स्थिति ये हो गई कि सजा धजा दूल्हा जयमाल के मंच तक पहुंचते-पहुंचते कई बार गिरा और उठा। होने वाले पति की ये दशा देख दुल्हन से रहा न गया और उसने बरात को बैरंग लौटा दिया। 

विज्ञापन


मामला शनिवार का है। हरिद्वार के (लालढांग) से गुमानीवाला में एक बरात पहुंची थी। दुल्हन के पिता ने बरातियों की खातिरदारी के लिए अच्छा खासा इंतजाम भी किया हुआ था। सारे घराती बड़े उल्लास और खुशी के साथ बरात का इंतजार कर रहे थे। दोपहर को जैसे ही बरात सहित दूल्हा पहुंचा तो वह अपने पांव पर ही नहीं खड़ा हो पाया।
विज्ञापन


शराब के नशे के कारण उसकी हालत खराब थी। वह बार-बार उठ रहा था और हर बार झूमकर नीचे धाराशायी हो रहा था। दूल्हे के दोस्त भी उसे संभालकर उसके पांव पर खड़ा करने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा मंच तक पहुंचने में कई बार लुढ़क कर जमीन पर गिरा

हद तो तब हो गई जब दूल्हे को जयमाल कार्यक्रम के मंच तक ले जाने की नौबत आई। दूल्हा मंच तक पहुंचने में कई बार लुढ़क कर जमीन पर गिरा।

दूल्हे की ये हालत देख दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा। उसने साफ कह दिया कि वो इस नशेड़ी के साथ शादी नहीं करेगी। इस मौके पर घरातियों व बरातियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस भी आई। मगर, शराबी दूल्हे को देख परिवार वालों ने भी निर्णय लिया कि वो अपनी बेटी का हाथ इस शराबी को नहीं देंगे।

बाद में दोनों पक्षों के लोग पुलिस चौकी में जमा हुए। ग्राम प्रधान दीपिका व्यास भी इस मौके पर मौजूद रहीं। आखिरकार समझौता हुआ कि दुल्हन पक्ष की ओर से शादी में जो साढे़ तीन लाख रुपए खर्च हुए हैं उसे दूल्हा पक्ष अदा करेगा। कोई एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। इसके बाद दूल्हेराजा बिना दुल्हन के बरात सहित वापस चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed