पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हुई दूल्हा-दुल्हन की कार, एयरबैग ने बचाई दोनों की जान
- हल्द्वानी से विदा होकर रामपुर लौट रही थी बरात, टांडा के जंगल में हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में रामपुर से हल्द्वानी आई बरात बुधवार की सुबह वापस लौट रही थी। टांडा जंगल में दूल्हा-दुल्हन की कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सेमल का पेड़ भी धराशायी हो गया।
गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार में सवार दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोगों की जान बच गई। मंगलवार को यूपी के जिला रामपुर निवासी शुभम की बरात हल्द्वानी पीलीकोठी गई थी। बुधवार सुबह आठ बजे बरात विदा होने के बाद रुद्रपुर होते हुए रामपुर लौट रही थी।
इसी बीच टांडा जंगल के पास तेज रफ्तार कार (यूके 07डीएफ 2014) से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे सेमल के पेड़ से टकरा गई। हादसा होते ही कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों में चीख पुकार मच गई।
गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई। वहीं मामूली रूप से घायल दूल्हा-दुल्हन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत सभी को दूसरी कार से रामपुर भेजा गया।