रिश्वत मामला: फोरेंसिक जांच में कसा मेयर पर शिकंजा, पांच माह बाद सामने आई जांच रिपोर्ट, आवाज से ऑडियो हुई मैच
कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुई थी। ऑडियो में बताई जा रही मेयर गौरव गोयल की आवाज में एक लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के लिए 25 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। ऑडियो वायरल होने के बाद उक्त संपत्ति के दावेदार सुबोध गुप्ता की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीज संपत्ति के नवीनीकरण के रिश्वत मांगे जाने के मामले में वायरल हुई ऑडियो की मेयर गौरव गोयल की आवाज से मैच हो गई है। इसके चलते नगर निगम राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले में पुलिस ने शासन को पत्र भेजा है, जिसमें अग्रिम कार्रवाई के लिए संस्तुति मांगी गई है। वहीं इस संबंध में मेयर गौरव गोयल का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुई थी। ऑडियो में बताई जा रही मेयर गौरव गोयल की आवाज में एक लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के लिए 25 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। ऑडियो वायरल होने के बाद उक्त संपत्ति के दावेदार सुबोध गुप्ता की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
सुबोध गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पास मौजूद संपत्ति का नवीनीकरण होना था। इसके लिए मेयर गौरव गोयल ने 25 लाख की मांग की थी। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनसे रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेयर गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही ऑडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया था।
ये भी पढ़ें...खौफनाक: कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज
करीब पांच माह बाद अब लैब से आई जांच रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ऑडियो मेयर गौरव गोयल की आवाज के सैंपल से मैच कर गई है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय नेगी ने बताया कि ऑडियो में आवाज साथ भेजे गए सैंपल मैच हो गए हैं।