फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brian lara will not play ipl ever

नाचने लगे लारा, कभी नहीं खेलेंगे आईपीएल

Thu, 03 Oct 2013 11:22 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
brian lara will not play ipl ever

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े सवाल पर लारा ने कहा कि इस खेल आयोजन ने दुनियाभर के कई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

विज्ञापन


टी-20 फार्मेट को उन्होंने नए खिलाड़ियों के लिए पहचान बनाने का बेहतर जरिया बताया। कहा कि दुनियाभर में इस फार्मेट में कई टूर्नामेंट होते हैं, लेकिन जो लोकप्रियता महज छह साल में आईपीएल ने हासिल की वह कहीं और नहीं। यही वजह है कि इसमें खेलने के लिए खिलाड़ी हरवक्त तैयार दिखते हैं।
विज्ञापन


पढें, सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा
विज्ञापन
विज्ञापन


..लेकिन खुद बने रहेंगे दूर
लारा ने आईपीएल की तारीफ तो की, लेकिन इसमें खुद के शामिल होने की संभावनाओं की बात नकार दी। लारा ने कहा कि वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रांड एंबेसडर और क्रिकेट टीम के मेंटर भी हैं। यह टीम अभी चैंपियंस लीग में शिरकत कर रही है और सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है।

सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स से होना है। लारा ने कहा कि उनकी टीम ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम को हराया, जिसके बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि इस टीम में अपनी भूमिका से वह खुश हैं और आईपीएल में जाने का इरादा नहीं है।


पढें, केदारनाथ हादसे से नम हुई 'लारा' की आंखे

मजबूत है वेस्ट इंडीज की टीम
कैरेबियाई क्रिकेट टीम के बारे में लारा ने कहा कि वेस्ट इंडीज टी-20 चैंपियन और काफी मजबूत है। टीम में ब्रावो, केरेन पोलार्ड, क्रिस गेल, सैमी, सुनील नारायण जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर खेल का रूख पलट सकते हैं। बताया कि टीम की नजर आने वाले टेस्ट मैचों पर है, जिसमें भारत जैसी मजबूत टीम सामने होगी। कहा कि उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

लारा के डांसिंग स्टैप पर फिदा हुए दर्शक
मैच के दौरान ओवर खत्म होने के कारण हुए ब्रेक में लारा नॉन स्ट्राइक एंड पर खडे़ थे। इस बीच एक गीत की धुनों पर लारा अपने को रोक नहीं सके और मैदान पर ही डांस करने लगे। लारा के डांस को देखकर दर्शक भी तालियों से उनका उत्साहवर्धन करने लगे।

पढें, ब्रायन लारा को भा गया दून का बटर चिकन

बच्चों के पास जाकर मिले लारा
अपनी पारी के बाद लारा मैदान के चारों ओर बैठे अलग-अलग स्कूल के बच्चों के पास गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातें भी कीं और फोटो भी खिंचवाए। लारा से हाथ मिलाने के लिए बच्चे भी लालायित दिखे। लारा ने अपने मोबाइल से बच्चों के फोटोग्राफ भी लिए और ऑटोग्राफ भी दिए। मगर इस बीच उनके साथ चल रहे लोगों ने बच्चों के साथ धक्कामुक्की की। यहां तक कि फोटो खींचने पर भी वे बच्चों को डांठते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed