{"_id":"6414c4b32e7ef9f35306f247","slug":"breakdown-relationship-message-viral-immolation-dehradun-news-c-5-drn1037-105548-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रिश्ता टूटने से परेशान युवक के आत्मदाह करने का मैसेज हुआ वायरल, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रिश्ता टूटने से परेशान युवक के आत्मदाह करने का मैसेज हुआ वायरल, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
रिश्ता टूटने के बाद से परेशान चल रहा रामनगर का एक युवक दून में आत्मदाह करने पहुंच गया। यह जानकारी जब इंटरनेट पर वायरल हुई तो पुलिस ने उसे घंटाघर के पास से पकड़ लिया। हालांकि, उसके पास से आत्मदाह करने से संबंधी कोई सामग्री बरामद नहीं हुई। बताया जा रहा है कि युवती पक्ष ने उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
आत्मदाह करने से संबंधी एक मैसेज कुछ युवाओं के ग्रुप पर बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था। मैसेज में लिखा था कि युवक शुक्रवार सुबह पांच बजे घंटाघर पर आत्मदाह करेगा। युवाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो खुफिया तंत्र हरकत में आ गया। युवक की तलाश की जाने लगी। वह हरिद्वार से ही ट्रेस होना शुरू हो गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसे घंटाघर के पास से पकड़ लिया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि उसके पास से काई सामग्री (तेल, माचिस आदि) बरामद नहीं हुई है। उससे जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बीते एक साल से परेशान चल रहा है। उसने अपनी आपबीती भी पुलिस को बताई।
पता चला कि रामनगर का यह युवक आईटीआई करने के बाद बिजली उपकरणों की फिटिंग का काम करता है। पिछले साल उसका रिश्ता दून निवासी एक युवती से हुआ था। लेकिन, इसी बीच युवती ने शादी करने से मना कर दिया। युवक को युवती पसंद थी तो उसने शादी का दबाव बनाया। एक दो बार उसने युवती और उसके परिजनों से बात करने की कोशिश भी की। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद युवक ने युवती के परिजनों के बारे में गलत बातें करना शुरू कर दिया। इस पर युवती पक्ष की ओर से उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। पता चला कि वह आत्मदाह करने नहीं बल्कि मुकदमे की सुनवाई के लिए अपने परिजनों के साथ यहां आया था। उसके वकील ने भी इस बात की तस्दीक की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शुरुआत में बेरोजगार समझा गया युवक, बॉबी पंवार ने भी दी सूचना
शुरुआत में यह मैसेज बेरोजगार युवाओं के फोन पर पहुंचा था। लेकिन, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि युवक का संघ से कोई ताल्लुक नहीं है। इस बात को लेकर बॉबी पंवार ने भी पुलिस को सूचना दी। बेरोजगार युवक समझकर ही पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई थी।