फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   break on business development

उत्तराखंड में उद्योगों के विकास पर लगा ब्रेक

Wed, 12 Feb 2014 02:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Feb 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
break on business development

उत्तराखंड में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की स्थापना हुई तो इसलिए थी ताकि जिले में उद्योगों के विकास को रफ्तार मिल सके, लेकिन हो इसका ठीक उलटा रहा है।

विज्ञापन


निर्णयों पर भी काम नहीं हुआ
महीनों बाद भी एक तो बैठक नहीं हुई, ऊपर से पूर्व में हुई बैठक में लिए निर्णयों पर भी काम नहीं हुआ। न तो इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें ठीक हो पाईं और न ही एटीएम लग सके।
विज्ञापन


आलम यह है कि जून में आपदा के वक्त बह गई सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया की 122 एमआई की सड़क अब तक नहीं बन सकी।

इस पर पैचवर्कही हुआ है। न तो नालियां बन सकी हैं और न ही रिटेनिंग वाल। कम्युनिटी सेंटर, डिस्पेंसरी अपग्रेडेशन की दिक्कतें ज्यों की त्यों बनी है।

समिति की बैठक के संबंध में जो नियम बनाए गए हैं, उनकेमुताबिक देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में हर महीने एक बार बैठक की जानी है, जबकि अन्य जिलों में दो माह में एक बार।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम हवा में
लेकिन राजधानी में ही यह नियम हवा में है। पिछली बैठक 28 अक्तूबर को आयोजित की गई थी, जिसमें 17 बिंदु उठाए गए थे।

लेकिन इनमें से 10 हैंड पंपों की स्थापना और मोहब्बेवाला में सड़क मरम्मत को छोड़ कुछ नहीं हुआ। ज्यादातर को सिडकुल से संबंधित होने के चलते सिडकुल को रैफर कर दिया गया।

इस बीच 15 नवंबर को सीडीओ के साथ अफसरों ने सेलाकुई का दौरा किया, समस्याओं को दूर करने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

इसके बाद उद्योगपतियों की बीती सात दिसंबर को सिडकुल के अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला।

पहले पुराने क्षेत्रों की दिक्कतें तो दूर करें
जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में जिले में दो नए औद्योगिक क्षेत्र चिन्हित करने का मसला उठ चुका है। इस संबंध में चार माह में केवल नक्शा ही टाउन प्लानर तक जा सका है।

इस प्रस्ताव का परीक्षण अर्बन प्लानिंग एंड प्रापर्टी डेवलपमेंट गुड़गांव (हरियाणा) को करना है, लेकिन यह कछुआ चाल रहा है। वहीं स्थानीय उद्योगपतियों का कहना है कि दो नए औद्योगिक क्षेत्रों पर काम तो तब किया जाए, जब वर्तमान पूरी तरह विकसित हो जाएं। यहां की दिक्कतें तो दूर हो नहीं पा रही। दो नए और कैसे संभलेंगे।


हां, हर महीने बैठक जरूरी है, पर नहीं करा सके हैं। क्योंकि बहुत काम था। जल्दी ही इसका आयोजन करेंगे।
- कौशल्या बंधु, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र

औद्योगिक क्षेत्रों का बुरा हाल है। सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं तक ठीक से मुहैया नहीं। कमाऊ पूत तक को तवज्जो नहीं दी जा रही। ऐसे में बैठक ही नहीं होगी तो समीक्षा कैसे हो पाएगी?  यूं भी बैठकों में उठाए गए बिंदुओं पर काम अब तो हुआ ही नहीं।
- पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed