{"_id":"5d6c2f3f8ebc3e93ca6f6923","slug":"brave-women-honored-dehradun-news-drn3182707135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर नारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 गढ़वाल राइफल्स ने रविवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृ तिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वीर नारियों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना में बिताए पलों को साझा किया।
बालावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्र्रम में विधायक गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों केहितों को ध्यान में रखते हुए वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया है। इसका लाभ समस्त पूर्व सैनिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी पूर्व सैनिकों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है। गढ़वाल राइफल्स के शहीदों एवं सेवारत सैनिकों के बच्चों के लिए देहरादून में हॉस्टल का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
पूर्व सैनिक संगठन की ओर से विभिन्न युद्धों में शहीद सैनिकों की वीर नारियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन गुलाब सिंह, ओनरी कैप्टन हंसलाल असवाल, राजेश सिंह राणा, कैप्टन धनीराम नैनवाल, नरेन्द्र सिंह नेगी, ज्योति सिंह रौतेला, निर्मला जोशी सहित पूर्व सैनिक और उनके परिवार उपस्थित रहे।