{"_id":"5a620f034f1c1b77268b5392","slug":"boys-tampered-with-the-girl-in-khanpur-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनचले करने लगे छेड़छाड़, मना करने पर सरेआम किया छात्रा का ऐसा बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले करने लगे छेड़छाड़, मना करने पर सरेआम किया छात्रा का ऐसा बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और मारपीट
उत्तरप्रदेश के बढीवाला से क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने के लिए निकली छात्रा से तीन मनचले छेड़छाड़ करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो सरेआम उसका ऐसा बुरा हाल किया..
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने भाग रहे तीनों में से एक आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों ने तीनों मनचलों के खिलाफ खानपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बढीवाला गांव की एक छात्रा खानपुर क्षेत्र में स्थित स्कूल के लिए निकली थी। इसी बीच खानपुर कस्बे में पहले से ही रास्ते में बैठे तीन मनचलों ने छात्रा को बीच रास्ते में रोक लिया, और उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन
भाग रहे आरोपियों में से एक पकड़ गया
जेल
इतना ही नहीं उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। छात्रा ने जब उनका विरोध किया तो मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोरशराबा सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणोँ को अपनी ओर आता देख तीनों मनचले छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भागने लगे, लेकिन मौके पर आए कुछ युवकों ने भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।