फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boycott of elections if asphalting is not done in three months

Dehradun News: तीन माह में डामरीकरण नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार

Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Boycott of elections if asphalting is not done in three months
दांवापुल-खारसी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे द्वार और बिशलाड़ खत के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने ग्रामीणों को तीन माह में मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं ऐसा न होने पर स्वयं धरने पर बैठने और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात भी कही।
विज्ञापन

16 किलोमीटर लंबे दांवापुल-खारसी मार्ग की मांग को लेकर सोमवार से ग्रामीणों ने लोनिवि के चकराता खंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता एलके गोयल मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्रामीणों के बीच काफी लंबी वार्ता चली। अध्यक्ष से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश भट्ट, पूर्व प्रधान सुरेश थपलियाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्य पाल चौहान, विक्रम नेगी, कांतिराम जोशी, अमित चौहान, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले भी मिला था दो महीने का आश्वासन

ग्रामीण 16 जून को भी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर चुके है। तब तत्कालीन अधिशासी अभियंता डीपीएस नेगी ने ग्रामीणों को दो माह में वित्तीय स्वीकृति का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
--
वर्जन

दांवापुल-खारसी मोटर के डामरीकरण में देरी के लिए कहीं न कहीं क्षेत्रीय विधायक दोषी हैं। पूर्व में केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के प्रस्ताव में स्थानीय विधायक का अनुमोदन प्रस्ताव नहीं था। बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की गई थी। तीन माह में वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली तो मैं स्वयं ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करूंगी। - मधु चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून

----

16 किमी मोटर मार्ग के 15.58 लाख रुपये का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेज गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अनिल पांगती, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed