{"_id":"605a3c258ebc3edb551fa2d4","slug":"boycott-of-accountants-desperate-complainant-returned-city-news-drn3745652108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कार्य बहिष्कार, फरियादी मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कार्य बहिष्कार, फरियादी मायूस लौटे
विज्ञापन
लेखपालों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को राजस्व परिषद के सचिव से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। हालांकि, बहिष्कार से मंगलवार को लोग खासे परेशान रहे। तहसील दिवस होने के कारण लोग वहां आए और फिर मायूस हो लौट गए। हालांकि, दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का मंगलवार को अंतिम दिन था।
तहसीलदार के रिक्त पदों का काम मुख्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने के विरोध समेत कई मांगों को लेकर लेखपालों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू किया था। मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संगत सैनी ने बताया कि मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद के सचिव से वार्ता की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह लेखपालों की बात को मुख्य सचिव के समक्ष रखेंगे। मुख्य सचिव ही इस वक्त राजस्व परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
फरियादियों के नहीं हुए काम
मंगलवार को तहसील दिवस था तो यहां पर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी बड़ी संख्या में आए, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे पहले उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन किया था। सैनी ने बताया कि अब सब सामान्य हो चुका है। मुख्य सचिव क्या कहते हैं उसके बाद ही अगली रणनीति बनाई जाएगी।